Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य देते ही पूर्ण हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, घघसरा के घाटों पर भोर से ही उमड़ा आस्था का सैलाब

घघसरा

गोरखपुर जनपद के नगर पंचायत घघसरा बाजार में लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ का सोमवार को पूरे श्रद्धा भाव और उल्लास के साथ समापन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के नगर पंचायत घघसरा बाजार में लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ का सोमवार को पूरे श्रद्धा भाव और उल्लास के साथ समापन हो गया। नगर के सभी वार्डों के छठ घाटों पर भोर होते ही आस्था का अद्भुत और विहंगम नजारा देखने को मिला। सुबह 3:30 बजे से ही व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ घाटों पर जुटने लगी थी। चारों तरफ गूंजते छठी मइया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

ठंड और अंधेरे पर भारी पड़ी अटूट आस्था

व्रती महिलाओं ने पूजा की थाली, फल, फूल और ठेकुआ सहित पारंपरिक प्रसाद के साथ घाटों पर पहुंचकर जल में खड़े होकर उगते सूर्यदेव के दर्शन का इंतजार किया। सुबह की ठंड और अंधेरे के बीच घंटों तक पानी में खड़ी महिलाओं की अटूट श्रद्धा और भक्ति देखते ही बन रही थी। जैसे ही पूर्व दिशा में सूर्य की पहली लालिमा दिखाई दी, श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे।

सूर्यदेव के दर्शन होते ही व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से उन्हें अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसी के साथ 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत पूर्ण हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही पुलिस

घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। घघसरा चौकी प्रभारी आदर्श कुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ भोर से ही घाटों पर पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को सुव्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराया। छठ महापर्व के समापन पर पूरा नगर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के रंग में सराबोर नजर आया।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.