घघसरा

गोरखपुर जनपद में प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर नगर पंचायत घघसरा में त्योहार की खुशियां अपनों के साथ साझा करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद में प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर नगर पंचायत घघसरा में त्योहार की खुशियां अपनों के साथ साझा करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को मिठाई और स्टील का लंच बॉक्स भेंटकर सम्मानित किया तथा उनके साथ पर्व का उल्लास साझा किया। चेयरमैन की ओर से मिले इस स्नेहपूर्ण उपहार से कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
‘कर्मचारी नगर की व्यवस्था की रीढ़’: चेयरमैन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने कहा कि नगर पंचायत में कार्यरत सफाईकर्मी एवं अन्य कर्मचारी नगर की मूलभूत व्यवस्था और स्वच्छता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। त्योहारों के मौके पर सभी के बीच खुशियां बांटना और आपसी सौहार्द व अपनापन बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी व्यापारियों, सभासदों और कर्मचारियों को दीपावली की बधाई दी और नगर को स्वच्छ, सुंदर व विकसित बनाने में सामूहिक सहयोग का आह्वान किया।
समारोह में उपस्थित रहे गणमान्य जन
इस अवसर पर नगर पंचायत के समस्त सभासदगण, कर्मचारी, स्थानीय व्यापारी और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
#शाहजहांपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत पुवायां रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटाखों व आतिशबाजी से भरी एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। https://t.co/krY7ImUTnI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2026
















