महराजगंज: पोखरी से निकलकर धान के खेत में पहुंचा विशाल अजगर, परासखांड में दहशत; ग्रामीणों ने की रेस्क्यू की मांग

बागापार

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा परासखांड में पोखरी से निकलकर धान के लहलहाते खेत की ओर जाते एक विशालकाय अजगर को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा परासखांड में पोखरी से निकलकर धान के लहलहाते खेत की ओर जाते एक विशालकाय अजगर को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेतों की ओर अजगर के रेंगते हुए जाने की खबर जैसे ही गांव में फैली, आसपास के किसानों व ग्रामीणों में अफरा-तफरी और भारी दहशत का माहौल बन गया।

खेतों में जाने से कतरा रहे किसान, अनहोनी की आशंका

वर्तमान में धान की कटाई व खेतों की देखरेख का समय चल रहा है। ऐसे में पोखरी से निकलकर खेतों की ओर गए अजगर को लेकर किसानों में गहरी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि घने धान के खेतों में काम करते समय किसी भी वक्त अजगर के सामने आने से गंभीर अनहोनी हो सकती है। अजगर की मौजूदगी के चलते ग्रामीण और किसान अब खेतों की तरफ जाने से कतरा रहे हैं और बेहद सावधानी बरत रहे हैं।

सूचना के बाद भी देरी पर नाराजगी, रेंजर ने दिया रेस्क्यू का आश्वासन

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद वन विभाग की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में भय बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू करने की गुहार लगाई है, जिससे इंसानों के साथ-साथ वन्यजीव की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।

इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) ऋषभ नायक ने बताया कि मामले की जानकारी संज्ञान में है। जल्द ही वन रक्षकों की एक प्रशिक्षित टीम को मौके पर भेजकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कराया जाएगा और उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.