अहमदगढ़

बुलंदशहर जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत अहमदगढ़ थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत अहमदगढ़ थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को .315 बोर के अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन और क्षेत्राधिकारी शिकारपुर दीपक तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना और सतर्कता के आधार पर पुलिस ने भैलई जाने वाले रास्ते के समीप घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपी को हिरासत में ले लिया।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान भूपेंद्र, पुत्र कुंवर उर्फ कुबेर सिंह, निवासी ग्राम भैलई, थाना अहमदगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया अभियुक्त आदतन प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ अहमदगढ़ थाने में पहले से ही आर्म्स एक्ट एवं आबकारी अधिनियम से संबंधित दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसका चालान करते हुए न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक सुनील कुमार और कांस्टेबल कुनाल शामिल रहे।
#शाहजहांपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत पुवायां रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटाखों व आतिशबाजी से भरी एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। https://t.co/krY7ImUTnI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2026
















