महराजगंज

महराजगंज जनपद में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला शाखा महराजगंज ने फार्मासिस्ट संवर्ग की लंबे समय से लंबित मांगों और समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन की राह पकड़ ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला शाखा महराजगंज ने फार्मासिस्ट संवर्ग की लंबे समय से लंबित मांगों और समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन की राह पकड़ ली है। एसोसिएशन ने अपनी मांगों के समर्थन में दो चरणों में चरणबद्ध विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमय बहादुर श्रीवास्तव एवं जिला मंत्री सतीश चंद्र पटेल द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, यदि शासन स्तर पर उनकी जायज मांगों का समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो जिले भर के फार्मासिस्ट व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
दो चरणों में चलेगा आंदोलन
पहला चरण (13 नवंबर 2026): जिले के समस्त फार्मासिस्ट अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने संबंधित कार्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना देंगे। धरने के उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
दूसरा चरण (20 नवंबर 2026): यदि प्रथम चरण के बाद भी मांगों पर विचार नहीं हुआ, तो 20 नवंबर को एसोसिएशन के पदाधिकारी और कर्मचारी लखनऊ स्थित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय के कार्यालय पर पहुंचकर राज्यव्यापी धरने में सम्मिलित होंगे।
पदाधिकारियों का कहना है कि संवर्ग की समस्याओं को लेकर लंबे समय से विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया जाता रहा है, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है। उन्होंने सभी फार्मासिस्टों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
#शाहजहांपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत पुवायां रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटाखों व आतिशबाजी से भरी एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। https://t.co/krY7ImUTnI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2026
















