सिद्धार्थनगर: सेमरहना गांव में 7 दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य समापन, विजय कौशल जी महाराज के प्रवचन से भक्तिमय हुआ माहौल; 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सेमरहना गांव में बीते सात दिनों से चल रहे भव्य श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ का विधि-विधान एवं पूर्णाहूति के साथ समापन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सेमरहना गांव में बीते सात दिनों से चल रहे भव्य श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ का विधि-विधान एवं पूर्णाहूति के साथ समापन हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह द्वारा अपने पूज्य पिता स्वर्गीय बलराम सिंह की पुण्य स्मृति में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में पूरे क्षेत्र से आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा।

कथा व्यास विजय कौशल जी महाराज ने कराया अमृत रसपान

मथुरा से पधारे प्रख्यात कथा वाचक विजय कौशल जी महाराज ने अपनी ओजस्वी और मधुर वाणी से भगवान श्री राम के आदर्श जीवन चरित्र, मर्यादा, त्याग और भ्रातृत्व प्रेम का मार्मिक वर्णन किया। कथा प्रसंगों को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। सात दिनों तक पूरा सेमरहना गांव ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा और पंडाल में पैर रखने तक की जगह नहीं बची।

हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

कथा के विश्राम दिवस पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसके उपरांत विशाल भंडारे और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने भी कथा स्थल पर पहुंचकर व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समापन पर आयोजित महाप्रसाद (भंडारे) में करीब 8,000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

‘शक्ति प्रदर्शन नहीं, समाज को जोड़ने और संस्कार देने का प्रयास’: उपेंद्र सिंह

आयोजन के संदर्भ में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह ने कहा कि वह प्रतिवर्ष अपने पिता स्वर्गीय बलराम सिंह की स्मृति में इस कथा का आयोजन कराते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य कोई राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि प्रभु राम के आदर्शों, मर्यादा और सनातन संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोकर रखना है। यह पारिवारिक और सामाजिक परंपरा कई वर्षों से अनवरत चली आ रही है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.