महराजगंज: चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित अभियुक्त नसरुद्दीन उर्फ सलमान गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

महराजगंज

महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने बीएनएस की गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस से प्राप्त विवरण के अनुसार, ग्राम खजुरिया निवासी चिंताहरन पासवान पुत्र रामधारी की तहरीर पर थाना चौक में मुकदमा अपराध संख्या 207/2026, धारा 69 व 351(3) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजभान यादव द्वारा की जा रही थी। पीड़िता के बयान एवं साक्ष्यों के संकलन के बाद से ही पुलिस टीम लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी।

तलाश के दौरान 5 नवंबर की देर रात करीब 12:19 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए अभियुक्त को खजुरिया पुलिया के पास से धर दबोचा।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान 26 वर्षीय नसरुद्दीन उर्फ सलमान (पुत्र निजामुद्दीन, मूल निवासी ग्राम महुअरकोल, थाना झंगहा, जनपद गोरखपुर; हाल मुकाम गबडुआं, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज) के रूप में हुई। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे महराजगंज जिला कारागार भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष मनीष पटेल,वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजभान यादव,उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह,कांस्टेबल अभय कुमार सिंह,कांस्टेबल धनंजय पासवान शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.