लखनऊ

लखनऊ उत्तराखंड में हुए दर्दनाक हादसे के दौरान बर्फ में दबने से असमय मौत का शिकार हुईं दो सगी बहनों के पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह राजधानी लखनऊ स्थित उनके आवास पहुंचे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ उत्तराखंड में हुए दर्दनाक हादसे के दौरान बर्फ में दबने से असमय मौत का शिकार हुईं दो सगी बहनों के पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह राजधानी लखनऊ स्थित उनके आवास पहुंचे। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही वर्तिका वर्मा और दीपिका वर्मा के शव घर पहुंचे, परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
पिता का रो-रोकर बुरा हाल
अपनी दोनों बेटियों के शव देखते ही पिता फूट-फूटकर रो पड़े। अपनी मासूम बेटियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वे उनके जिगर का टुकड़ा थीं और हर जगह हमेशा उनके साथ ही जाया करती थीं। बेटियों को इस तरह खो देने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इलाके में छाया मातम
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और रिश्तेदार शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। घर में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है। अंतिम संस्कार के लिए परिजन आवश्यक तैयारियां कर रहे हैं।
बुलंदशहर: चीनी झालरों के आगे फीकी पड़ी दीयों की लौ, दानपुर में मिट्टी के दीये बनाकर गांव-गांव घूमने को मजबूर प्रजापति समाज
https://t.co/L9x2hVDuQn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 5, 2026












