महराजगंज

महराजगंज जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से लगभग एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से लगभग एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
ठूठीबारी पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लग्जरी कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
गिरफ्तार महिला तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। गांजे की खेप कहां से लाई गई थी, इसकी सप्लाई कहां होनी थी और तस्करी के इस अवैध कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, पुलिस इन सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
एक क्विंटल से अधिक गांजे की बरामदगी के बाद अब पुलिस के रडार पर तस्करी का पूरा नेटवर्क है।
ठूठीबारी पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
बुलंदशहर: चीनी झालरों के आगे फीकी पड़ी दीयों की लौ, दानपुर में मिट्टी के दीये बनाकर गांव-गांव घूमने को मजबूर प्रजापति समाज
https://t.co/L9x2hVDuQn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 5, 2026












