बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कस्बा अहमदगढ़ में रविवार को बाजार खुलने को लेकर मजदूरों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों ने दुकानदारों और व्यापारियों पर मनमानी करने तथा जबरन काम कराकर उनका शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कस्बा अहमदगढ़ में रविवार को बाजार खुलने को लेकर मजदूरों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों ने दुकानदारों और व्यापारियों पर मनमानी करने तथा जबरन काम कराकर उनका शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया।
मजदूरों का कहना था कि हर महीने की एक तारीख को बाजार बंद रखने की पुरानी परंपरा है, लेकिन कुछ व्यापारी नियमों को ताक पर रखकर जबरदस्ती दुकानें खोल रहे हैं और उनसे काम करवा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि उन्हें हर हाल में सप्ताह में कम से कम एक दिन का अवकाश मिलना चाहिए, ताकि वे अपने परिवार के साथ समय बिता सकें।
व्यापार मंडल ने दिया आश्वासन
हंगामे की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मनोज शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित मजदूरों की समस्याएं ध्यान से सुनीं और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।
मनोज शर्मा ने स्पष्ट किया कि त्योहार के चलते कुछ दुकानदारों ने आज दुकानें खोली थीं, लेकिन भविष्य में मजदूरों के हितों और परंपरा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर अगली बार एक तारीख को कोई भी दुकानदार बाजार बंद के नियम का उल्लंघन करेगा, तो उस पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर अध्यक्ष के इस भरोसे के बाद मजदूर शांत होकर अपने घरों को लौटे, हालांकि इसके बाद कस्बे की कुछ दुकानें खुली रहीं। इस घटना को लेकर पूरे कस्बे में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।
शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा; प्रेमी से शादी कराने को तैयार हुए परिजन
https://t.co/QtfOkMVI6I
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 1, 2026













