बागपत

बागपत/मेरठ आहोई अष्टमी के पावन पर्व और माह के पहले रविवार के अवसर पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से 47वीं ‘अपनी रसोई’ का सफल आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत/मेरठ आहोई अष्टमी के पावन पर्व और माह के पहले रविवार के अवसर पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से 47वीं ‘अपनी रसोई’ का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पत्थर मंडी मजदूर पुल के पास आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में जरूरतमंदों और श्रमिक भाइयों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसआई कीर्ति जी और हेड कांस्टेबल रितु जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। दोनों पुलिस अधिकारियों ने फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे इस सेवा कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की और सभी सदस्यों को इसी निष्ठा के साथ निरंतर समाज सेवा करते रहने के लिए प्रेरित किया।
फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद लोगों तक मदद और अपनापन पहुंचाना है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि सेवा का यह सिलसिला भविष्य में भी पूरी तन्मयता के साथ जारी रहेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिन खोखर, प्रवीण कुमार, विवेक चौधरी, अनिल अरोड़ा, सुनील सैनी, राजीव जैन, मनीष जैन, सुधांशु यादव, सत्यम जैन, अनमोल गुप्ता और चाइल्ड हेल्पलाइन कोऑर्डिनेटर वंदना गुप्ता, आशा ग्रोवर, अंशिका जैन, मोनिका राजपूत व बबीता सहित फाउंडेशन के तमाम सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।
“न जाति देखो, न धर्म देखो, बस इंसानियत का मान करो, भूखे को भोजन और जरूरतमंद को सम्मान दो” के संदेश के साथ सारथी वेलफेयर फाउंडेशन समाज में सेवा की अलख जगा रहा है।
शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा; प्रेमी से शादी कराने को तैयार हुए परिजन
https://t.co/QtfOkMVI6I
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 1, 2026













