बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में सड़क सुरक्षा और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को ‘यातायात माह नवंबर-2026’ का औपचारिक शुभारंभ किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में सड़क सुरक्षा और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को ‘यातायात माह नवंबर-2026’ का औपचारिक शुभारंभ किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
पुलिस लाइन से शुरू हुई यह विशाल जागरूकता रैली कालाआम चौराहा, डीएम रोड और खालसा तिराहा होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। इस रैली में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
इस अवसर पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, कैडेट्स और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि हमारे और हमारे परिवार के जीवन की सुरक्षा से जुड़ा सबसे अहम कर्तव्य है। उन्होंने सभी से सुरक्षित यात्रा की आदत अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने सभी अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, छात्र-छात्राओं और आमजन को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई। साथ ही जनपदवासियों से सड़क सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया।
इस मौके पर एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, एसपी क्राइम नरेश कुमार, सीओ सिटी प्रखर पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, कोतवाल सुजीत कुमार उपाध्याय और यातायात प्रभारी राजपाल तोमर सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
घघसरा में तेज रफ्तार का कहर: पोल से टकराकर दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर गोरखपुर रेफर
https://t.co/F3iAvcSM4a
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026













