बलिया समाजवादी पार्टी कार्यालय पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई सरदार पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती

बलिया

बलिया समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल तथा समाजवादी विचारधारा के प्रमुख स्तंभ आचार्य नरेंद्र देव जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल तथा समाजवादी विचारधारा के प्रमुख स्तंभ आचार्य नरेंद्र देव जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजमगढ़ जनपद के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हृदय नारायण पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका दृढ़ संकल्प, राष्ट्र के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं आचार्य नरेंद्र देव जी ने समाजवाद, लोकतांत्रिक मूल्यों, शिक्षा और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और मजबूत संकल्प का प्रतीक है, वहीं आचार्य नरेंद्र देव जी का जीवन समाजवादी मूल्यों, समानता और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। समाजवादी पार्टी इन महापुरुषों के विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के उपरांत समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने के बाद प्रथम बार बलिया आगमन पर अनमोल चौधरी का पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर यशपाल सिंह, संजय उपाध्याय, सुशील पाण्डेय कान्हजी, चंद्रशेखर सिंह, रामजी गुप्ता, अकमल नईम खान, कामेश्वर सिंह, आनंद यादव, श्रीभगवान वर्मा, रविंद्रनाथ यादव, रामेश्वर पासवान, देवीदत्त यादव, दशरथ यादव, अजय यादव, रामनाथ पटेल, मिंटू खान, जे.डी., महावीर चौधरी, राजकुमार पाण्डेय, मतीर्रहमान, सुशांत पाठक, अरुण यादव, शक्ति यादव, अमित सिंह, सर्वजीत यादव, सुभाष यादव, विजय यादव एवं भीम यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.