थाना ककोड़ में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प, लौह पुरुष के योगदान को किया याद

बुलंदशहर

बुलंदशहर लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को थाना ककोड़ परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को थाना ककोड़ परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों ने सरदार पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा की दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई। सभी पुलिसकर्मियों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया।

थाना प्रभारी संदीप कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और राजनीतिक दूरदर्शिता से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव रखी थी। उनके विचार और आदर्श आज भी हर नागरिक को देशहित में समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने पुलिस बल से अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया।

उपस्थित गणमान्य व पुलिस अधिकारी

इस अवसर पर एसएसआई मनेंद्र कुमार, एसआई अंकुश कुमार, एसआई अनंत पाल, एसआई लोकेन्द्र चौधरी, एसआई कोमल उपाध्याय, एसआई रविंद्र कुमार, एसआई अजय प्रताप, एसआई सुमित कुमार और एसआई अतुल झा सहित तमाम पुलिसकर्मी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.