जौनपुर

जौनपुर जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन परिसर में लौह पुरुष, आधुनिक भारत के शिल्पकार और भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन परिसर में लौह पुरुष, आधुनिक भारत के शिल्पकार और भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने कहा कि सरदार पटेल स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में पिरोने वाले सच्चे सूत्रधार थे। गृह मंत्री के रूप में उन्होंने 500 से अधिक देशी रियासतों का भारत संघ में शांतिपूर्ण विलय कराकर अखंड भारत का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत की नींव रखने तक सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय है।
वर्तमान राजनीति पर साधा निशाना
अरविन्द पटेल ने कहा कि आज देश को फिर से सरदार पटेल जैसे दृढ़ इच्छाशक्ति वाले नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने वर्तमान सरकारों पर महापुरुषों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नेताओं को सरदार पटेल की नीतियों, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति से सीख लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रवीण मौर्य, बृजेंद्र पटेल, राकेश पटेल, संजय यादव, जगबहादुर, राजकुमार सिंह, जय प्रकाश पटेल, अमर बहादुर चौहान, विकास पटेल, हरिशंकर पाल, छोटे लाल पटेल और संतोष पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026













