अमिला में नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु; 5 घंटे बंद रही बिजली सप्लाई

मऊ

मऊ जनपद के अमिला नगर पंचायत में बुधवार रात मां दुर्गा की प्रतिमाओं का भव्य और श्रद्धा से परिपूर्ण विसर्जन जुलूस निकाला गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के अमिला नगर पंचायत में बुधवार रात मां दुर्गा की प्रतिमाओं का भव्य और श्रद्धा से परिपूर्ण विसर्जन जुलूस निकाला गया। नगर के मध्य स्थित चौक शिवाला और चौहानपुरा के पास स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को देर रात तक चले कार्यक्रमों के बाद दोहरीघाट स्थित सरयू नदी में नम आंखों से विदाई दी गई।

विसर्जन यात्रा के दौरान अमिला नगर में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। युवा और भक्तगण डीजे की तेज धुनों और माता रानी के भजनों पर झूमते-थिरकते नजर आए। पूरा क्षेत्र ‘जय माता दी’ और ‘छह महीने पे आइयो बाबा… मां दुर्गे’ के जयकारों से गूंज उठा।

सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम

विसर्जन जुलूस के दौरान सुरक्षा और एहतियात के तौर पर अमिला नगर पंचायत में लगभग 5 घंटे तक बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद रखी गई ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या तारों से संबंधित समस्या से बचा जा सके। स्थानीय पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और आयोजकों के सहयोग से यह पारंपरिक विसर्जन कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.