महराजगंज: ‘मीट एंड ग्रीट’ अभियान के तहत सेमरा टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा ‘मीट एंड ग्रीट’ अभियान के तहत एनएच-730 स्थित सेमरा टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा ‘मीट एंड ग्रीट’ अभियान के तहत एनएच-730 स्थित सेमरा टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की बारीकी से जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान विशेष रूप से वाहनों में लगे प्रेशर हॉर्न, हूटर, काली फिल्म और बिना परमिट संचालित गाड़ियों की पड़ताल की गई। साथ ही आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की भी जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ चालान काटने और उन्हें सीज करने की कार्रवाई अमल में लाई गई।

यातायात पुलिस ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराना और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.