प्रतापगढ़ में डबल मर्डर: पति ने की पत्नी और 2 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जनपद के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लालपट्टी नया पुरवा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू कलह के चलते सुरेश कुमार पटेल ने शनिवार देर रात अपनी 30 वर्षीय पत्नी नीता और दो वर्षीय बेटे यीशु की गला दबाकर हत्या कर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

प्रतापगढ़ जनपद के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लालपट्टी नया पुरवा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू कलह के चलते सुरेश कुमार पटेल ने शनिवार देर रात अपनी 30 वर्षीय पत्नी नीता और दो वर्षीय बेटे यीशु की गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी पति ने मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शवों को बिस्तर से हटाकर चारपाई पर रख दिया और फांसी लगाने की अफवाह फैलाई। रविवार सुबह सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और शरीर पर मिले निशानों को देखकर पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी दीपक भूकर और सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने बताया कि आरोपी पति सुरेश पटेल को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.