बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के गांव जिरौली में रविवार को पथवारी माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के गांव जिरौली में रविवार को पथवारी माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब 10 बजे से ही माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं, बहनों और कन्याओं का पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे तक मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और अग्यारी की। इसके बाद महिलाओं और कन्याओं ने एकत्र होकर करीब दो घंटे तक भजन-कीर्तन किए। भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में लीन नजर आए।
पंडित महेश आनंद महाराज ने बताया कि नवरात्रि की नवमी से लेकर अब तक प्रतिदिन माता-बहनें पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रही हैं। श्रद्धालु नियमित रूप से करीब दो घंटे तक भजन-कीर्तन कर मां की आराधना करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से लोगों में आस्था और आपसी मेलजोल की भावना मजबूत होती है।
ग्राम प्रधान राजपाल सिंह ने श्रद्धालुओं की आस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस समय पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। गांव में धार्मिक गतिविधियों के चलते लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
पथवारी माता मंदिर पर सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। महिलाओं और कन्याओं ने मां दुर्गा से परिवार और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की।
बैठवलिया पुल के पास बाइक और साइकिल में टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/o03eOaa9uQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 18, 2026













