सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत गुरुवार, 15 अक्टूबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय सिद्धार्थनगर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर: महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत गुरुवार, 15 अक्टूबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय सिद्धार्थनगर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर (उसका बाजार क्षेत्र) की मेधावी छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 6 की छात्रा नीशू वर्मा व परी पासवान, कक्षा 7 की प्रिया रस्तोगी व संध्या वर्मा तथा कक्षा 8 की सौम्या वर्मा व दिव्या मिश्रा ने प्रतिभाग किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. दोहरे, जिला मलेरिया अधिकारी एस.के. चौधरी, सहायक शोध अधिकारी अज़ीम अंसारी, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ समीर सिंह, आरबीएसके के डीपीसी अनन्त प्रकाश और पीपीएम सतीश मिश्रा ने छात्राओं को विभागीय स्वास्थ्य योजनाओं और मानव जीवन में स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी।
तत्पश्चात सीएमओ के निर्देशानुसार छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. जायसवाल, जिला मलेरिया अधिकारी, सहायक शोध अधिकारी और प्रधानाध्यापक अंकिता चंदेल की मौजूदगी में अस्पताल की कार्यप्रणाली समझी। इस अवसर पर कक्षा 8 की छात्रा कु. दिव्या मिश्रा को एक दिन का सांकेतिक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (पीएचसी नौगढ़) बनाकर सम्मानित किया गया।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026













