बागपत में दिशा समिति की बैठक: सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने विकास कार्यों की समीक्षा कर तय की अधिकारियों की जवाबदेही

बागपत

जनपद बागपत के कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

जनपद बागपत के कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सांसद ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से आमजन तक पहुंचना चाहिए।

बैठक में कई अहम फैसले लिए गए

सड़क और यातायात: जाम से निजात के लिए गुफा मंदिर पर फुट ओवरब्रिज बनेगा। वहीं, 260 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 87 किमी लंबी सड़कों के चौड़ीकरण के 15 प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं।

खेल सुविधाएं: गांवों में खेल मैदान और स्टेडियम के लिए जमीन की मैपिंग के निर्देश दिए गए। छपरौली के कुरड़ी गांव में मल्टीपरपज हॉल का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है।

निवेश को बढ़ावा: बागपत में निवेश की राह आसान करने हेतु विशेष प्लान का विमोचन किया गया, जिससे रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

स्वास्थ्य सेवाएं: स्वीकृत 90 के मुकाबले 59 चिकित्सक मिलने पर सांसद ने नाराजगी जताई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। हालांकि, आयुष्मान कार्ड बनाने में बागपत प्रदेश में पहले स्थान पर है।

सांसद ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने और लंबित प्रस्तावों को शीघ्र भेजने की कड़ी चेतावनी दी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.