परतावल

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर-2 बल्लभ नगर (तिवारी टोला) में शनिवार दोपहर एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर-2 बल्लभ नगर (तिवारी टोला) में शनिवार दोपहर एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक पड़ताल में घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
छत की कुंडी से साड़ी के सहारे लगाया फंदा
मृतक की पहचान राजवंत (28), पुत्र मुन्नीलाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजवंत की पत्नी अन्नू देवी लगभग एक महीने से मायके में रह रही थी। शनिवार दोपहर राजवंत ने कमरे के अंदर छत में लगी कुंडी से साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
दो मासूम बेटों के सिर से छिना साया
परिजनों ने बताया कि राजवंत की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। वह मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं पांच वर्षीय बड़ा बेटा नितेश और लगभग तीन वर्षीय छोटा बेटा। युवक के इस आत्मघाती कदम से दोनों मासूम बच्चों के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया छिन गया, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने की जांच
घटना की सूचना पर परतावल चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय मय फोर्स मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद फील्ड यूनिट (फॉरेंसिक टीम) ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।
चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है; पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026












