बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर गुलावठी स्थित देवनागरी महाविद्यालय में समाजवादी पार्टी द्वारा एक विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर गुलावठी स्थित देवनागरी महाविद्यालय में समाजवादी पार्टी द्वारा एक विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष नितिन विधूड़ी ने महाविद्यालय पहुंचकर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उन्हें संगठन की नीतियों से जोड़ा।
कार्यक्रम में सपा के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री भारत सिंह, विधानसभा अध्यक्ष शकील अहमद और जिला उपाध्यक्ष संजीव सिरोही ने शिरकत की। नेताओं ने युवाओं और छात्रों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुए उन्हें संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान से स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में युवाओं ने सपा के साथ जुड़ने में रुचि दिखाई।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026













