मऊ

मऊ जनपद के के मधुबन तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से चक्की मूसाडोही और देवरांचल के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के के मधुबन तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से चक्की मूसाडोही और देवरांचल के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस बीच बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। शनिवार को तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने चक्की मूसाडोही गांव का दौरा किया और वहां राहत सामग्री वितरित की।
तहसीलदार और राजस्व कर्मचारियों की टीम ने गांव पहुंचकर सीधे प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और जरूरत के मुताबिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। राहत सामग्री मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति आभार जताया।
तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है और कर्मचारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि हर जरूरतमंद परिवार तक भोजन व अन्य जरूरी सामान पहुंचाया जाए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें। प्रशासन की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि हालात सामान्य होने तक यह राहत अभियान लगातार जारी रहेगा।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026













