मऊ में लंपी वायरस का खतरा: पशुपालन विभाग का टीकाकरण अभियान

मऊ

मऊ जनपद के गोवंशों में लंपी स्किन डिजीज के बढ़ते खतरे को देखते हुए पशुपालन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बीमारी की रोकथाम के लिए जिलेभर में बड़े पैमाने पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

मऊ जनपद के गोवंशों में लंपी स्किन डिजीज के बढ़ते खतरे को देखते हुए पशुपालन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बीमारी की रोकथाम के लिए जिलेभर में बड़े पैमाने पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

पशु चिकित्सा अधिकारी आरबी चौरसिया के अनुसार, जिले में कुल 87,000 गोवंशों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गत 9 सितंबर से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत अब तक लगभग 50,000 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।

27 विशेष टीमें सक्रिय: लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए गांव-गांव 27 टीमें लगातार गोवंशों का टीकाकरण कर रही हैं।

पशुपालकों के लिए निर्देश: विभाग द्वारा पशुपालकों को बीमारी के शुरुआती लक्षणों की पहचान करने और संक्रमित पशुओं को तुरंत अलग रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अपील: प्रशासन ने पशुपालकों से अपने पशुओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराने तथा किसी भी संदिग्ध लक्षण की सूचना तुरंत पशु चिकित्सा विभाग को देने की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.