जौनपुर: रामपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 1 कुंतल 200 ग्राम गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रामपुर

जौनपुर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत रामपुर थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत रामपुर थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने अंतरजनपदीय स्तर पर गांजे की तस्करी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक की बोरियों में भरा कुल 1 कुंतल 200 ग्राम अवैध गांजा, 510 रुपये नकद तथा एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान धरे गए तस्कर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामपुर रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम भदोही-जौनपुर बॉर्डर पर स्थित दोहरेला नदी पुल के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

अभय सिंह उर्फ छोटू, पुत्र स्व. विरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम फिरोजपुर धरमपुर, थाना पुराकलंदर, जनपद अयोध्या।

विनीत सिंह, पुत्र भगत सिंह, निवासी ग्राम नानाधापुर हसरो, थाना करौंदीकला, जनपद सुल्तानपुर।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना रामपुर में मु0अ0सं0 184/2026, धारा 8/20/29 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

सराहनीय कार्य करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रमेश कुमार, उपनिरीक्षक मंजीत कुमार, उपनिरीक्षक नरेन्द्र नाथ मिश्रा, कांस्टेबल सोनू यादव, कांस्टेबल मनीष कुमार एवं हमराह पुलिस बल शामिल रहे।

 


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.