महराजगंज

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत चंडीथान स्थित NH-24 टोल प्लाजा के पास बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत चंडीथान स्थित NH-24 टोल प्लाजा के पास बड़ी कार्रवाई की है। जवानों ने एक 12 चक्का टाटा ट्रक को रोककर उसमें लदे 151 बोरियों से 6,040 किलोग्राम कद्दू के बीज (पंपकिन सीड्स) बरामद किए हैं। मौके से चालक व कंडक्टर को गिरफ्तार कर ट्रक और मोबाइल फोन सहित पूरे माल को विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया।
मुखबिर की सूचना पर टोल प्लाजा पर नाकाबंदी
सीमा चौकी चंडीथान के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार को विशेष सूत्रों से सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में प्रतिबंधित/अवैध माल ले जाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सहायक उप निरीक्षक प्रशांता मेदी के नेतृत्व में पेट्रोलिंग टीम गठित की गई। साथ ही सीमा चौकी मोरीघाट के कमांडर उप निरीक्षक चंदन सिंह भी बल के साथ चंडीथान टोल प्लाजा पहुंचे और संयुक्त नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की।
तलाशी में 151 बोरियों में मिला माल
चेकिंग के दौरान नौतनवा की ओर से आ रहे एक 12 चक्का टाटा ट्रक को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। ट्रक की जांच करने पर उसमें 151 बोरियों में भरा कुल 6,040 किलोग्राम कद्दू का बीज बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान चालक व परिचालक सामान से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज या प्रपत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे।
नेपाल से भारत लाने की बात आई सामने
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह ट्रक नेपाल के बढ़नी-सिद्धार्थनगर स्थित कृष्णानगर कस्टम से भंसार कराकर भारत में दाखिल हुआ था। इसके बाद सोनौली बाजार में एक नेपाली चालक ने ट्रक उन्हें सौंपा था। इस खेप को सिद्धार्थनगर के बंसी स्थित यदुवंशी ढाबे तक पहुंचाना था, जहां से किसी अन्य चालक द्वारा इसे आगे ले जाया जाना तय हुआ था।
आरोपियों का विवरण व जब्ती
गिरफ्तार आरोपी: सचिन चौधरी (23), निवासी ग्राम सुकरौली, थाना अमरहवा, जनपद बस्ती तथा अरबिंद चौधरी (14), निवासी ग्राम उमरा चौराहा, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती।
बरामदगी: 6,040 किलोग्राम कद्दू के बीज, 12 चक्का टाटा ट्रक और एक मोबाइल फोन।
एसएसबी की टीम ने जब्ती की आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों, जब्त ट्रक और बरामद माल को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवा को सौंप दिया है।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026













