संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव: महराजगंज के पोखरभिंडा गांव में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

पुरंदरपुर

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोखरभिंडा में गुरुवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोखरभिंडा में गुरुवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने यह दृश्य देखा, पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

30 वर्षीय संदीप के रूप में हुई पहचान

मृतक की पहचान पोखरभिंडा निवासी संदीप गौतम (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। युवक की अचानक हुई मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को फंदे से नीचे उतारा और कब्जे में ले लिया। पुरंदरपुर थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.