महराजगंज

महराजगंज जनपद की नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम दशरथपुर में सरकारी नदी की जमीन पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद की नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम दशरथपुर में सरकारी नदी की जमीन पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पैमाइश कराई और अवैध रूप से बनाए जा रहे निर्माणाधीन मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया।
नदी की बंजर जमीन पर हो रहा था निर्माण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम दशरथपुर में सरकारी नदी की बंजर भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की थी, जिसके बाद हरकत में आई राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की। पैमाइश के दौरान सरकारी जमीन पर कब्जा होने की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने यह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
0.016 हेक्टेयर भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के दौरान सरकारी नदी की करीब 0.016 हेक्टेयर भूमि को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया। अचानक हुई इस प्रशासनिक कार्रवाई से इलाके के अन्य अवैध कब्जाधारियों में भारी हड़कंप मच गया है।
लोगों में चर्चा का विषय बनी कार्रवाई
ग्रामीणों का कहना था कि सरकारी और सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जे की शिकायतें की जा रही थीं। आखिरकार प्रशासन के हस्तक्षेप के बादजमीन को कब्जा मुक्त करा लिया गया। नौतनवा तहसील क्षेत्र में हुई इस बड़ी कार्रवाई को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है।
कुवैत में महराजगंज के युवक की अचानक मौत: शुक्रवार को लौटना था वतन, घर पहुंचने से पहले ही टूटा परिवार का सपना; शव लाने की गुहारhttps://t.co/QimyttN1on
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2026













