सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों व वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों व वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेशन केस संख्या 782/2022 और अपराध संख्या 257/2022 से संबंधित एक वारण्टी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
गिरफ्तार वारण्टी का विवरण
सुलेमान पुत्र शेर अली, निवासी बर्डपुर नं. 02, टोला बसंतपुर, थाना कपिलवस्तु, जनपद सिद्धार्थनगर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उप-निरीक्षक सुदीप कुमार यादव (चौकी प्रभारी लालपुर, थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर)।
कुवैत में महराजगंज के युवक की अचानक मौत: शुक्रवार को लौटना था वतन, घर पहुंचने से पहले ही टूटा परिवार का सपना; शव लाने की गुहारhttps://t.co/QimyttN1on
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2026












