बहराइच

बहराइच जनपद के हरदी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। सिंधिया नसीरपुर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बहराइच जनपद के हरदी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। सिंधिया नसीरपुर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के कारण बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद चालक फरार
हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
कुवैत में महराजगंज के युवक की अचानक मौत: शुक्रवार को लौटना था वतन, घर पहुंचने से पहले ही टूटा परिवार का सपना; शव लाने की गुहारhttps://t.co/QimyttN1on
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2026







