महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिसवा बाजार और खड्डा के बीच किलोमीटर संख्या 323/08-10 पर सोमवार शाम रेलवे ट्रैक पर एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिसवा बाजार और खड्डा के बीच किलोमीटर संख्या 323/08-10 पर सोमवार शाम रेलवे ट्रैक पर एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जननायक एक्सप्रेस के चालक द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सिसवा बाजार स्टेशन अधीक्षक की इत्तला पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को पटरी से हटाकर शिनाख्त शुरू की। मृतक की पहचान मोती मुसहर (65) पुत्र सुन्नर, निवासी सबया टोला (बरगदही), थाना कोठीभार के रूप में हुई।
शुरुआती जांच और ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया है कि मृतक अत्यधिक शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में ट्रैक की तरफ चला गया था, जहां ट्रेन की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को कब्जे में लिया और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
#उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात 34 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। pic.twitter.com/W7QGt1BuhD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026












