बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर क्षेत्र के तलवार गांव में रविवार शाम भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर क्षेत्र के तलवार गांव में रविवार शाम भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुकूल शर्मा ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। देर रात तक चले मुकाबलों में अनूपशहर और डिबाई विधानसभा क्षेत्र की लगभग 15 टीमों के खिलाड़ियों ने अपने दांव-पेच और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनुकूल शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और सुविधाएं देने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र में मिनी स्टेडियम और एक बड़े स्टेडियम का निर्माण कराने का वादा किया, ताकि स्थानीय युवाओं को अभ्यास के लिए बाहर न जाना पड़े।
देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजकों ने मुख्य अतिथि का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
#उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात 34 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। pic.twitter.com/W7QGt1BuhD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026












