औरैया

औरैया जनपद के बिधूना दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश (शाखा औरैया) के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न लंबित सेवा संबंधी मांगों को लेकर बिधूना विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेखा वर्मा को ज्ञापन सौंपा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बिधूना दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश (शाखा औरैया) के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न लंबित सेवा संबंधी मांगों को लेकर बिधूना विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेखा वर्मा को ज्ञापन सौंपा। संघ ने जनप्रतिनिधि के माध्यम से प्रदेश सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की मांग की।
ज्ञापन में संघ ने एफटीसी न्यायालय कर्मचारियों का वेतनमान उच्च न्यायालय के आदेशानुसार निर्धारित करने, अप्रेंटिस पद को कनिष्ठ सहायक पद में समायोजित करने हेतु नियमावली संशोधन को स्वीकृति देने और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का पद पुनः सृजित करने की प्रमुख मांगें रखीं। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों ने 4600 ग्रेड पे वाले लिपिकीय पदों को राजपत्रित दर्जा देने, मकान किराया भत्ते के पुनरीक्षण और अतिरिक्त कार्य के लिए भत्ता प्रदान करने की भी बात उठाई।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि यदि मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो 2 अक्टूबर को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और 10 अक्टूबर को मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ अध्यक्ष अतीक वारसी, उपाध्यक्ष संजय कुमार, प्रशांत शुक्ला, मनीष राजपूत और रोहित मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
#उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात 34 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। pic.twitter.com/W7QGt1BuhD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026













