महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल-सिसवा मार्ग पर ग्राम सभा बूढ़ाडीह के समीप सोमवार शाम करीब 6:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल-सिसवा मार्ग पर ग्राम सभा बूढ़ाडीह के समीप सोमवार शाम करीब 6:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान अरदौना गांव निवासी रामू चौहान 40 वर्ष पुत्र लेदर चौहान के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाई और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया।
सीएचसी में डॉक्टरों द्वारा तत्काल दिए गए प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित युवक की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
#उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात 34 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। pic.twitter.com/W7QGt1BuhD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026







