शोहरतगढ़ में बिजली संकट से जनता त्रस्त, सपा नेता मणेन्द्र मिश्रा ने आंदोलन की दी चेतावनी

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गहराते बिजली संकट, अघोषित कटौती और विभागीय भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गहराते बिजली संकट, अघोषित कटौती और विभागीय भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि शोहरतगढ़ व बढ़नी नगर पंचायतों सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बदहाल है, जिससे किसान, मजदूर व व्यापारी भीषण उमस में परेशान हैं।

मणेन्द्र मिश्रा ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग महीनों तक बिल नहीं भेजता और फिर अचानक गरीब उपभोक्ताओं को लाखों रुपये के फर्जी बिल थमा दिए जाते हैं। अंधेरे के कारण गांवों में विषैले जीवों और सर्पदंश का खतरा भी बढ़ गया है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व रोस्टर में तत्काल सुधार न हुआ और फर्जी बिलों के नाम पर उत्पीड़न बंद नहीं किया गया, तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.