जौनपुर: जिलाधिकारी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा बैठक की

जौनपुर

जनपद जौनपुर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने और ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जोड़ने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद जौनपुर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने और ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जोड़ने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

डीएम ने 13 प्रमुख कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण आयोजन के निर्देश दिए। अभियान के तहत 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ पर अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर, टूल किट वितरण और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम होगा।

अन्य प्रमुख आयोजनों में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक शैक्षणिक संस्थानों में प्रतियोगिताओं के साथ ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रदर्शनी, आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन’ और योजनाओं से आए बदलाव पर 60 सेकंड की रील्स के लिए ‘डिजिटल व रील अभियान’ शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’, नागरिकों को 25 सेवा कार्यों से जोड़ने वाला ‘सेवा मेरा योगदान’ और एक ही स्थान पर सरकारी सुविधाएं देने हेतु ‘सेवा सेतु शिविर’ आयोजित किए जाएंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.