जौनपुर

जौनपुर जनपद के नगर पालिका शाहगंज क्षेत्र में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना आम जनता के लिए भारी परेशानी का सबब बन गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के नगर पालिका शाहगंज क्षेत्र में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना आम जनता के लिए भारी परेशानी का सबब बन गया है। आरोप है कि आवेदन के महीनों बाद भी सैकड़ों लोगों के प्रमाणपत्र जारी नहीं हो सके हैं, जिससे आवेदकों को नगर पालिका और तहसील कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
आवेदकों का कहना है कि हर बार अधिकारी के हस्ताक्षर न होने, फाइल तहसील भेजे जाने या वेबसाइट न खुलने जैसे बहाने बनाकर उन्हें लौटा दिया जाता है। जन्म प्रमाणपत्र न मिलने से बच्चों के स्कूल प्रवेश और अन्य जरूरी काम ठप पड़े हैं, वहीं मृत्यु प्रमाणपत्र के अभाव में परिजनों को सरकारी प्रक्रियाओं में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। पीड़ित जनता ने मांग की है कि लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कर जल्द से जल्द प्रमाणपत्र जारी किए जाएं, ताकि लोगों को बेवजह की भागदौड़ से राहत मिल सके।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













