मऊ में बिजली बिल बकाया वसूली गए कर्मचारियों पर हमला, एक घायल; 3 नामजद लोगों पर FIR दर्ज

मऊ

मऊ जनपद के अरियासों गांव में बकाया बिजली बिल वसूली और चेकिंग अभियान चला रही विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के अरियासों गांव में बकाया बिजली बिल वसूली और चेकिंग अभियान चला रही विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस मारपीट में विभाग का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके सिर में चोट आई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे विभागीय कर्मचारियों ने खुद रिकॉर्ड किया था।

10 सितंबर को चेकिंग अभियान के दौरान हुई घटना

अवर अभियंता  संजय कुमार सरोज ने घोसी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री के निर्देशों के तहत 10 सितंबर को अरियासों गांव में 11 केवी फीडरों के लाइन लॉस को कम करने, राजस्व वसूली और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान वे स्वयं सिपाह इब्राहिमाबाद विद्युत उपकेंद्र पर तैनात थे।

कर्मचारी का आरोप: मोबाइल छीना और की मारपीट

घायल कर्मचारी संतोष कुमार ने बताया कि ड्यूटी खत्म कर लौटते वक्त कुछ दबंगों ने उनका रास्ता रोक लिया। कर्मचारियों से सरकारी या प्राइवेट कर्मचारी होने का सवाल करते हुए बहस शुरू कर दी गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने कर्मचारियों का मोबाइल छीनकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी

मामले में अवर अभियंता की शिकायत पर घोसी कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है और वायरल वीडियो व दी गई तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.