सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में श्रीकृष्ण छठी का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में श्रीकृष्ण छठी का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिशु वाटिका के छात्र-छात्राओं के लिए मनमोहक रूप-सज्जा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, श्रीराधा और सुदामा सहित विभिन्न पौराणिक पात्रों का जीवंत रूप धारण किया।
बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां
कार्यक्रम में रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मातृ भारती की बहनों एवं अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षिका कविता तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, आदर्शों व उनके द्वारा दिए गए नैतिक संदेशों पर प्रकाश डाला। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य शक्ति सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्म, धर्म, प्रेम और सत्य के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता है।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शक्ति सिंह, कविता तिवारी, सीमा निगम, अरुणेश मणि त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव, सौम्या मिश्रा, अनुराधा पाण्डेय, पुरुषोत्तम पाण्डेय, हेमंत उपाध्याय, मधु गुप्ता और उमेश शुक्ला सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













