बागपत

बागपत के भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी नीटू नैन के दिशा-निर्देशन में निवाड़ा एवं सरूरपुर क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता बागपत को ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत के भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी नीटू नैन के दिशा-निर्देशन में निवाड़ा एवं सरूरपुर क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता बागपत को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने निवाड़ा गांव के जर्जर बिजली के तारों व पोलों को तत्काल बदलने तथा सरूरपुर बिजलीघर से किसानों को रात के बजाय दिन के समय कृषि आपूर्ति देने की मांग उठाई। पदाधिकारियों ने कहा कि जर्जर तारों से हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है, वहीं रात में सिंचाई करने से किसानों को भारी दिक्कतों और सुरक्षा संबंधी जोखिमों का सामना करना पड़ता है। मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।
इस अवसर पर उपेंद्र मुखिया, अर्जुन प्रधान, नीटू तोमर, प्रमोद तोमर, तरुण तोमर, देवी सिंह, इकबाल, कामिल अब्बासी, मनोज शास्त्री, सुधीर तोमर, अरविंद कुमार, हाजी सलीम, तस्लीमा, रामकुमार और जाहिद खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













