महराजगंज पुलिस ने चलाया स्कूल बस चेकिंग अभियान, मानकों की अनदेखी पर चालान

महराजगंज

महराजगंज जनपद के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 11 सितंबर को जनपद के नगर एवं कस्बा क्षेत्रों में यातायात पुलिस द्वारा स्कूली बसों का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 11 सितंबर को जनपद के नगर एवं कस्बा क्षेत्रों में यातायात पुलिस द्वारा स्कूली बसों का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस टीम ने सड़कों और शिक्षण संस्थानों के आसपास संचालित बसों की फिटनेस, वैध बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन खिड़की और फर्स्ट एड बॉक्स की बारीकी से जांच की।

जांच के दौरान मानक पूरे न पाए जाने पर कई वाहनों के खिलाफ वैधानिक एवं चालानी कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस ने वाहन चालकों और स्वामियों को अनिवार्य रूप से सीसीटीवी लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सुरक्षा उपकरण दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से अपील की कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार का समझौता न करें और सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराएं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.