बड़ौत
बागपत जनपद के बड़ौत नगर के शहीद स्मारक (पी.एन. शर्मा पार्क) पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में कांवड़ियों की सेवा हेतु एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत नगर के शहीद स्मारक पी.एन. शर्मा पार्क पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में कांवड़ियों की सेवा हेतु एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का भव्य उद्घाटन ‘नीरज मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल’ के डायरेक्टर डॉ. पंकज कुमार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिवेंदु दत्त शर्मा भी मौजूद रहे।
शिविर के मार्गदर्शक आचार्य संदीप ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कांवड़ियों की निःस्वार्थ सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति है। बड़ौत नगर से प्रतिदिन लाखों की संख्या में कांवड़िए गुजरते हैं, ऐसे में इस प्रकार के चिकित्सा शिविर शिवभक्तों को राहत पहुंचाने में अत्यंत मददगार साबित होते हैं।
मुख्य अतिथि शिवेंदु दत्त शर्मा ने शिविर के सुव्यवस्थित प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया गया यह कैंप कांवड़ियों के लिए बहुत ही उपयोगी है। शिविर में नि:शुल्क प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ शिवभक्तों के लिए स्वच्छ पेयजल, फ्रूटी और फलों (केले) आदि की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
आयोजन के दौरान नगर अध्यक्ष अंकुर वर्मा, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री विपिन तोमर, जिलाध्यक्ष अरविंद ठेकेदार, जिला उपाध्यक्ष महेश त्यागी, गौरव ठाकुर, निशु भारद्वाज, मनोज राणा, विशु, अंकित सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
मुंबई में कभी बड़े कपड़ा व्यापारी रहे शिवचरण रामरत्न गुप्ता (74) का हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में निधन हो गया। दुखों और उपेक्षा के बीच अंतिम सांस लेने वाले शिवचरण पिछले तीन सालों से इस आश्रम में रह रहे थे। दो साल पहले उनकी पत्नी का भी इसी आश्रम में देहांत हो चुका था। pic.twitter.com/JBmoBDmDrQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 6, 2026













