बुलंदशहर:सावन शिवरात्रि पर बुलंदशहर में 10 और 11 अगस्त को बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, डीएम ने जारी किया आदेश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में सावन शिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ तथा व्यापक आवागमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में सावन शिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ तथा व्यापक आवागमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और यातायात को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से आगामी 10 और 11 अगस्त को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है।

यह निर्णय मुख्य मार्गों और शहर के भीतरी इलाकों में कांवड़ियों की भारी आवाजाही के चलते स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित यातायात असुविधा से बचाने के लिए लिया गया है।

सभी बोर्डों और उच्च शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा आदेश

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह बंदी जिले के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त तथा सभी शिक्षा बोर्डों (यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई आदि) से संबद्ध विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगी। इसके अलावा, जिले के सभी तकनीकी व गैर-तकनीकी संस्थान, डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालय भी 10 और 11 अगस्त को बंद रहेंगे।

पूर्व निर्धारित परीक्षाएं होंगी आयोजित, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी शिक्षण संस्थान में इन तिथियों (10 और 11 अगस्त) को पूर्व से ही कोई परीक्षा निर्धारित है, तो वह परीक्षा अपने तय समयानुसार यथावत संचालित होगी। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कड़ी चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन कर जबरन संस्थान खोलने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.