अनूपशहर: झांसी में ठेकेदार के उत्पीड़न से तंग युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, मुकदमे की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद केअनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लच्छमपुर निवासी 28 वर्षीय युवक रितेश का शव झांसी रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद केअनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लच्छमपुर निवासी 28 वर्षीय युवक रितेश का शव झांसी रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने शव को गांव में रखकर प्रदर्शन किया तथा मुकदमा दर्ज होने तक अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी।

मृतक के भाई गोलू पुत्र गुलाब सिंह द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, गांव का ही निवासी दरिया खान पुत्र अकबर हैदराबाद में ठेकेदारी का काम करता है। वह पांच माह पूर्व रितेश को अपने साथ मजदूरी के लिए हैदराबाद ले गया था। बीते 22 जुलाई को रितेश की मासूम बेटी का गांव में निधन हो गया था। जब रितेश ने घर लौटने के लिए दरिया खान से अपने पैसे मांगे, तो उसने देने से इनकार कर दिया और उसका मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया।

पीड़ित भाई का आरोप है कि रितेश ने फोन पर परिजनों को बताया था कि दरिया खान ने उसके पीछे लोग लगा दिए हैं जो उसकी जान ले सकते हैं। इसके बाद झांसी रेलवे स्टेशन पर रितेश का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अरुण कुमार वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक भरत सोनकर और कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। अंततः एसडीएम अरुण कुमार वर्मा के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया, जिसके बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.