महराजगंज
महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने एक ई-वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने एक ई-वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना चौक क्षेत्र के ग्राम सिहुली परसा निवासी सुग्रीव भर (52 वर्ष) पुत्र चिनकू के खिलाफ आबकारी अधिनियम (मु0सं0 649/22 धारा 60(1)) के तहत ई-वारंट जारी था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में उप-निरीक्षक अंकित राय, हेड कांस्टेबल रामअयोध्या यादव तथा कांस्टेबल कुलदीप यादव की टीम ने आरोपी को उसके गांव सिहुली परसा स्थित आवास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया है।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी से एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया (शीशमहल) गांव निवासी तरुण उर्फ आशीष के रूप में हुई है। pic.twitter.com/MIuvSy589u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2026













