महराजगंज
महराजगंज सावन के पहले सोमवार पर बागापार स्थित प्राचीन कटहरा शिव मंदिर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के से ही पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गुंजायमान रहा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज सावन के पहले सोमवार पर बागापार स्थित प्राचीन कटहरा शिव मंदिर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के से ही पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गुंजायमान रहा। सोमवार मध्यरात्रि 12 बजे मंदिर के महंत व आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कपाट खोलते ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया।
सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग व पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की।
भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई थी। पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों के सहयोग से दर्शन-पूजन सुगम एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे दिन मंदिर क्षेत्र भक्ति और उत्साह के रंग में डूबा रहा।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी से एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया (शीशमहल) गांव निवासी तरुण उर्फ आशीष के रूप में हुई है। pic.twitter.com/MIuvSy589u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2026












