महराजगंज
महराजगंज सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर धानी बाजार स्थित बाबा कांक्षेश्वरनाथ मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर धानी बाजार स्थित बाबा कांक्षेश्वरनाथ मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार तड़के से ही पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
भोर से ही दर्शन-पूजन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्त गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प व पूजन सामग्री लेकर पूरे श्रद्धा भाव से भगवान शिव की आराधना में लीन दिखे। मंदिर में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों का भारी उत्साह देखने को मिला।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन के पहले सोमवार बाबा कांक्षेश्वरनाथ धाम में दर्शन का विशेष महत्व है। सुबह से देर शाम तक भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा, जिससे पूरा क्षेत्र शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी से एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया (शीशमहल) गांव निवासी तरुण उर्फ आशीष के रूप में हुई है। pic.twitter.com/MIuvSy589u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2026













