हापुड़
हापुड़ जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय सभागार में आशा संगिनियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय सभागार में आशा संगिनियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आशा संगिनियों के कार्यों की समीक्षा करना और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उनका क्षमता वर्धन करना रहा।
बैठक के दौरान आशा संगिनियों को संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, महिला एवं पुरुष नसबंदी के प्रति जागरूकता फैलाने, एचपीवी टीकाकरण, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाने तथा जन्मजात विकृतियों वाले बच्चों की पहचान कर उनके समयबद्ध इलाज की व्यवस्था करने जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
सीएमओ डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता और संगिनियां स्वास्थ्य विभाग की सबसे मजबूत कड़ी हैं, जिनके माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं। उन्होंने सभी को पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
बैठक में डॉ. नवीन रोहिल्ला, रीजनल मैनेजर अमरीश कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. योगेश गुप्ता, डीसीएम अभिनव दुबे, डॉ. मयंक, बीसीएम रविंद्र मावी, शबनम, अरुण, मोहित सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
मिर्जापुर में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।@Uppolice @mirzapurpolice pic.twitter.com/FYfOIS1Ios
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026













