जौनपुर
जौनपुर जिला कारागार में विगत पांच वर्षों से बंद एक वृद्ध कैदी की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जिला कारागार में विगत पांच वर्षों से बंद एक वृद्ध कैदी की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुटहन थाना क्षेत्र के असरफगढ़ गांव निवासी 85 वर्षीय दयाराम यादव हत्या के एक मामले में जिला कारागार में सजा काट रहे थे। बुधवार सुबह अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ और सांस लेने में गंभीर तकलीफ होने लगी। कैदी की बिगड़ती हालत को देख जेल प्रशासन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के तत्काल बाद जेल प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। जेल में कैदी की मौत के बाद नियमानुसार न्यायिक प्रक्रिया शुरू करते हुए मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेल अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
मिर्जापुर में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।@Uppolice @mirzapurpolice pic.twitter.com/FYfOIS1Ios
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026












